कोटद्वार नगर निगम छेत्र के वार्ड नंबर 19 लालपुर स्थित काका कॉलोनी के लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहा उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए बताया की उनकी कॉलोनी की सड़क पिछले कई वर्षों से नही बनी है, साथ ही बताया की बारिश के मौसम में अक्सर इस सड़क पर दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में बताया की हमारे द्वारा पूर्व में भी अपने वार्ड मेंबर को इस समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नही हुई। कॉलोनी के सभी लोगों ने नगर निगम से जल्द ही सड़क बनाने की अपील की है। Post navigation कोटद्वार में नये केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निःशुल्क 01 एकड़ भूमि प्रदान करने पर कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने जताया आभार कोटद्वार में टीचर्स सैलरी घोटाला। अकाउंट के आती है पूरी सैलरी, बाद के वापस लेकर कैश मिलती है कम सैलरी