पौड़ी जिले में बीते रविवार को हुई बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में 19 मोटर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। हालांकि कल सोमवार दोपहर बाद 17 मोटर मार्गों को खोल दिया गया। लेकिन अभी प्रांतीय खंड लैंसडौन में बड़खेत-तिमलसैंण व शंकरपुर-विजय गांव-बैड़हाट मोटर मार्ग पर आवागमन ठप ही है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रविवार से जिसमें प्रांतीय खंड लैंसडौन के सर्वाधिक 11, निर्माण खंड दुगड्डा के तीन, बैजरो के चार व पाबौ का एक मोटर मार्ग सोमवार दोपहर तक बंद रहे। इनमें से 17 मार्गों पर आवागमन शुरू हो गया है। इन सड़कों पर यातायात हुआ सुचारू लैंसडौन में ज्यूदाल-पातल, चैताधार- परसोली, किरपुर-विजयगांव-बैड़हाट, घट्टूघाट-चैलूसैंण-गुमखाल-लैंसडोन-रिखणीखाल-बीरोंखाल, लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथवाढाब-धुमाकोट, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट, बड़खेत-तिमलसैंण, पंजई-मोझण-बैड़हाट, खालदरखास्ती-बाखल, मुग्याखाल-डाबरी मोटर मार्ग पर सोमवार दोपहर तक आवागमन सुचारू कर दिया गया। दुगड्डा में लक्ष्मणझूला-धुमाकोट, ढौंटियाल-चपड़ेत-बसड़ा, पौखाल-कण्वाश्रम, बैजरो में सुकई संपर्क मार्ग, जोगमढ़ी-सरईखेत, चकरगांव-कल्याणखाल, ऐरोली- चंदोली व पाबौ में जाख-अक्सौड़ा मोटर मार्ग बंद रहे। Post navigation कोटद्वार में कांग्रेसी प्रॉपर्टी डीलर को फायदा पहुंचाने के लिए वहा भी बन गई सड़क, जहा एक भी घर नही। मेयर हेमलता नेगी जवाब दो डीएम पौड़ी आशीष चौहान को उत्कृष्ठ और अभिनव कार्यशैली के लिए रेडियो गढ़वाणी द्वारा “नागरिक सम्मान” प्रदान किया गया