दुनिया भर की सबसे खतरनाक मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी में उत्तराखंड के अंगद बिष्ट ने एक बार फिर भारत देश का परचम लहराया है। अपने शानदार पैंतरे से अंगद बिष्ट ने चीन में आयोजित Road To UFC मुकाबले में फिलीपींस के जॉन अल्मांजा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अंगद रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में देहरादून में रहकर एक ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं। वह दुनिया के कई हिस्सों में फाइट के जरिए अपना लोहा मनवा चुके हैं। चीन में रविवार को फ्लाईवेट कैटेगरी में मुकाबला शुरू हुआ। मुकाबला शुरू होने के पहले मिनट से ही अंगद अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहे। अंगद की फुर्ती और शानदार पैंतरे के आगे फिलीपींस के जॉन को मौका तक नहीं मिला। जबकि कहा जाता है कि जॉन के पास अंगद बिष्ट जैसी ही फुर्ती और इस खेल में सामने वाले को चित करने में महारत हासिल है। लेकिन अंगद के सामने जॉन की स्ट्रेटजी नहीं चली और गेम पूरा होने से पहले ही अंगद के वार और फुर्ती को देखकर रेफरी टेक्निकल नॉकआउट फैसला लेकर अंगद के पक्ष में फैसला दिया। इस फाइट को जीतने के बाद अंगद अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अब उनका मुकाबला कोरिया के रेसलर चाई डोंग हुन से होगा। Post navigation कोटद्वार जल निगम में बड़ा घोटाला। पहाड़ में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर भ्रष्टाचार, विजलेंस और डीएम को की गई शिकायत कोटद्वार पुलिस ने 19 लाख रु की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार