उत्तराखंड में पीसीएस-जे प्री परीक्षा का परिणाम, कटऑफ बदलने से 28 नए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका,,,,,, देहरादून- पीसीएस-जे प्री परीक्षा का परिणाम बदला, कटऑफ बदलने से 28 नए अभ्यर्थियों को मिला मौकाUKPSC NEWS: आयोग ने 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई को जारी किया था। इस पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश प्रारंभिक परीक्षा 2023(पीसीएस-जे) प्री परीक्षा का परिणाम बदल दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने एक सवाल को विलोपित कर दिया है जबकि दो सवालों के जवाब बदल दिए हैं।आयोग ने 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई को जारी किया था। इस पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 13 सितंबर को आदेश दिया कि एक प्रश्न को विलोपित किया जाए और दो के विकल्पों पर दोबारा विचार किया जाए। इस पर आयोग ने विषय विशेषज्ञ समिति गठित की थी।इस समिति की सिफारिश पर दो प्रश्नों के उत्तर बदले गए। एक प्रश्न को मूल्यांकन से हटा दिया गया। संशोधित कटऑफ, उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर दिया गया है। पहले 209 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था लेकिन कटऑफ बदलने के बाद इनकी संख्या 237 पहुंच गई। अब आयोग पांच दिसंबर को मुख्य परीक्षा कराने जा रहा है। कटऑफ बदली, 28 नए अभ्यर्थियों को मौका श्रेणी- पहले कटऑफ अब कटऑफ जनरल- 150.25 151.25 जनरल उ. महिला- 141.50 143.96 एससी- 84.25 85.92 एससी उ. महिला- 86.50 88.94 एसटी- 114.00 113.81 ओबीसी- 131.50 133.66 ओबीसी उ. महिला- 131.75 134.16 ईडब्ल्यूएस- 121.50 124.86 दिव्यांग- 37.75 38.43 Post navigation उत्तराखंड होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, फोटो दिखाकर तय कीमत लेने के बाद भेजते थे लड़कियां,,,, उत्तराखंड में पुष्पांजलि ग्रुप पर कसा पुलिस का शिकंजा, 41 बैंक खाते किए फ्रीज, मिला 205 करोड़ के लेनदेन का लेखा – जोखा,,,,,