नगर निगम कोटद्वार स्थित मालवीय उद्यान में घरेलू अपशिष्ट को जैविक खाद में बदलने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम के समस्त कर्मचारियों को होम कम्पोस्टिंग के बारे में बताया गया कि घर में उत्पन्न होने वाले जैविक कचरे जिसमें फलों व सब्जियों के छिलके उच्चिछष्ठ भोजन सडी-गली व सूखी पत्तियों तथा कुछ मात्रा में खाद की एक प्लास्टिक बिन में परत दर परत संगृहित कर लगभग एक महीने की समयावधि में खाद बनायी जा सकती है जिसका उपयोग घर में उगायी जाने वाली साग सब्जी के लिए प्रयोग किया जा सकता है। जो कि घरेलू कचरे के निस्तारण का एक बहुत ही अच्छा उदाहरण है। अभियान के दौरान नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त चन्द्र शेखर शर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार एवं परमीत कुमार भी उपस्थित रहें। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के द्वारा बताये गये होम कम्पोस्टिंग मॉडल की नगर आयुक्त महोदय द्वारा भी काफी सराहना की गयी तथा मॉडल को बड़े पैमाने पर नगर के सभी वार्डो में लागू करने के लिये भी अग्रोत्तर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। Post navigation राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र छात्राएं कोटद्वार लालबत्ती चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क तक अतिक्रमण। बीच सड़क पर ग्राहक, कभी भी हो सकता है हादसा