एलपीजी गैस की कीमत में फिर से हुई बढ़ोत्तरी देश की जनता को एक बार फिर लगा महंगाई का झटका,,,, दिल्ली: कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी, 7 रुपये बढ़े प्रति सिलेंडर के दाम। दिल्ली में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का खुदरा मूल्य 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हुआ। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। LPG Price: तेल कंपनियों ने बढ़ाई कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें, जानें कितनी की गई दामों में बढ़ोतरीपिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में जहां कीमतों में उछाल दर्ज की गई। वहीं, मई में इनके दामों में कटौती भी की गई थी।गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,773 से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। हालांकि, मई में इनकी कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी। Post navigation उत्तराखंड बड़ी खबर, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, गृहमंत्री के आवास पर हो रही है विशेष बैठक,,,,, “उत्तराखंड आपरेट” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर सकते हैं मुलाकात,,,,,,