“चेतावनी” उत्तराखंड पहाड़ से मैदानी क्षेत्रो में रविवार एवं सोमवार दो दिन तेज वर्षा, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि के साथ चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,,,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- उत्तराखंड में मानसून ने अभी दस्तक तो नहीं दी, लेकिन प्री- मानसून और गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई दे सकता है। रविवार को उत्तराखंंड में भी मौसम बदला हुआ रहा। रविवार को देहरादून में बादल छाए रहे और कई शहरों बारिश भी हुई। उत्तराखंड के पहाड़ से मैदानी क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार दो दिन तेज वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम बदलने के बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेशभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रविवार-सोमवार को ऑरेंज अलर्ट व इसके बाद तीन दिन यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान बिपर्जय के अप्रत्यक्ष असर उत्तराखंड में भी दिख सकता है। चक्रवाती तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में टकराकर आगे बढ़ गया है। हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवा से राहत मिली। लेकिन गर्मी का क्रम बना रहा। क्षेत्र में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गर्मी के बीच दोपहर के समय कुछ देर बादल भी छाए रहे। इधर, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। साथ ही यह क्रम आगामी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। Post navigation श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने पर सोशल मीडिया में फैलाये जा रहे भ्रम को बताया षड्यंत्र का हिस्सा,,,, उत्तराखंड थानों और चौकियों में ASI की तैनाती हेतु नियमावली में होगा संशोधन, नई पदोन्नति के बाद उठाया गया कदम,,,