उत्तराखंड मौसम अपडेट एक हफ्ते पहाड़ से मैदान तक बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह,,,,, abpindianews, देहरादून- अगले एक हफ्ते पहाड़ से मैदान तक बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों को संभलकर जाने की सलाहप्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है।शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शनिवार से बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में 23 और 24 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। अगर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश होगी तो हिमपात के भी आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 20 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 23 और 24 मई से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। चारधाम यात्री मौसम देखकर ही जाएं। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें। Post navigation रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास 02 युवकों पर गिरी बिजली, SDRF ने किया रेस्क्यू,,,, हलाल नियन्त्रण मंच उत्तराखण्ड ने एडवोकेट अशोक शर्मा को बनाया प्रान्त उपाध्यक्ष- डा० अरविन्द कुमार श्रीवास्तव (प्रान्त अध्यक्ष)