कोटद्वार में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते 26 फरवरी को पुलिस को मिली तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ शुभम नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया है जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद पीड़िता ने पूरा मामला अपने परिवार वालों को बताया। और तब पुलिस द्वारा पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए SSP पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा की गई जांच में अपराध की पुष्टि होने पर अभियुक्त शुभम, निवासी–गिवाईस्त्रोत, कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। Post navigation पौड़ी जिले में पेयजल की शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, हुआ समाधान कोटद्वार में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 15 व्यक्तियों पर पुलिस ने की कार्यवाही