MKVN एजुकेशनल ग्रुप के तहत कण्वघाटी स्थित एमकेवीन सीनियर सैकंडरी स्कूल के आर्यन कुकरेती ने 96% अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। अंशिका नेगी व अनुज कुकरेती ने 91% के साथ द्वितीय व आंचल ने 90.4% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के लगभग 29 बच्चों ने डिस्टिंक्शन हासिल की।वहीं कक्षा 10वीं में हिमांशु बिष्ट ने 95.2% अंक के साथ विद्यालय टॉप किया। अक्षत बलोधी ने 94%, श्रृष्टि भट्ट 93%, जिंज्ञासा रावत 93%, ग्लोरी गुसाईं 91.1%, सागर काला 90.4%, अक्षय मलासी 90.2% अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, विद्यायल व क्षेत्र का नाम रोशन किया । कक्षा 10 में लगभग 43 बच्चों ने डिस्टिंक्शन हासिल की।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षा निदेशक श्रीमती सिंधु कोठारी व प्रशाशक श्री विपिन जदली ने सभी बच्चों को बधाई प्रेषित की। Post navigation कोटद्वार में CBSE बोर्ड के नतीजो में स्कॉलर्स एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 3 छात्राओं के 100 में से 100 अंक कोटद्वार में बलूनी पब्लिक स्कूल ने फिर लहराया परचम, CBSE बोर्ड में स्टूडेंट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन