कोटद्वार नगर के मवाकोट में विद्युत विभाग के लाइनमैन की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर आरोपियों ने लाइनमैन से मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं सूचना मिलने पर पहुंचे दूसरे लाइनमैन के साथ भी धक्कामुक्की की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लाइनमैन और आरोपी को थाने ले आई। थाने में काफी देर तक ये मामला चलता रहा, लेकिन तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। इस घटना की सूचना लाइनमैनों ने जेई अनुराग नेगी और ठेकेदार हितेंद्र कुमार को दी। जेई ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। Post navigation पौड़ी जनपद में चारधाम यात्रा मार्ग का जायज़ा लेने पहुंचे DM, दिए आवश्यक निर्देश कोटद्वार बाजार में अतिक्रमण करने और नौकरों का सत्यापन ना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्यवाही