वर्तमान में पौड़ी के कण्डोलिया मैदान में आरक्षी जनपदीय पुलिस आरक्षी, पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा हो रही है। लगातार हो रही बारिश, खराब मौसम और भर्ती मैदान कण्डोलिया में जलभराव होने के कारण आज दिनांक 28.02.2025 को होने वाली शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन स्थगित कर आज दिनांक 28.02.2025 को होने वाली यह शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा दिनांक 05.03.2025 को करायी जायेगी। अन्य तिथियों को होनी वाली परीक्षा यथावत रहेंगी।उक्त क्रम में अनुक्रमांक 1701652001 से 1701652500 तक कुल 500 अभ्यर्थी दिनांक 05.03.2025 को यथासमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। Post navigation कोटद्वार काशीरामपुर में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गस्त कोटद्वार में मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज