कोटद्वार नगर में हुई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध व्यक्ति की बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतक के बारे में परिजनों और स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है। कल सोमवार को दोपहर में एंबुलेंस एक घायल को लहूलुहान हालत में लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद इमरजेंसी में घायल को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था, लेकिन कुछ ही देर में घायल की मृत्यु हो गई। घायल के साथ आए व्यक्ति ने इमरजेंसी में बताया था कि घायल व्यक्ति करीब 85 वर्षीय पदमानंद चंदोला हैं। जो कि बाइक से गुजरते समय दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। उपचार के दौरान घायल पदमानंद की मौत हो गई। घायल को लेकर आए परिचित ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। Post navigation पौड़ी जनपद में “38वे राष्ट्रीय खेलों” के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक पौड़ी जनपद में दो शिक्षकों पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज