गढ़वाल मंडल के कोटद्वार और गोपेश्वर में जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस मामले में विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर से बात की है। इस संबंध में विदेश मंत्री ने उन्हें सकारात्मक जवाब भी दिया है। हालही में अनिल बलूनी ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से पहाड़ के लोगों को सुविधा होगी। अब वे अपने ही क्षेत्र में पासपोर्ट बनवा सकेंगे। उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और समय के साथ ही पैसे की बचत होगी। Post navigation कोटद्वार SDM सोहन सिंह सैनी ने किया ‘सच्चे देशभक्त’ पुस्तक का विमोचन कोटद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत ने CM से मिलकर कोटद्वार की समस्याओं से अवगत कराया, निकाय चुनाव से पूर्व संभावित प्रत्याशियों को दिखने लगी कोटद्वार की समस्याएं