हरिद्वार बीएचईएल सेक्टर 1 में आठ हाथियों के झुंड के अचानक आ जाने से मची सनसनी,,,,,,, हरिद्वार– हरिद्वार के रिहायाही इलाकों में जंगली जानवरों के घुसने का सिलसिला जारी है। आज सुबह करीब दस बजे बीएचईएल सेक्टर 1 में आठ हाथियों का झुंड आ धमका। दिन दहाड़े हाथियों का झुंड देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग, राजाजी टाइगर रिजर्व और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले आसपास के मौजूद स्कूलों के गेट को बंद कराया। फिर पूरे भेल क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराकर वाहनों की आवाजाही को रोका गया। घंटो की मशक्कत के बाद वनकर्मियोंं ने हाथियों को फिर से जंगल में खदेड़ दिया। रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि भेल प्रबंधन द्वारा बनाई सुरक्षा दीवार टूटने के बाद अक्सर जंगली जानवर आबादी में घुस रहे हैं। इसके साथ ही भेल के अधिकतर इलाकों में बड़ी झाड़ियां भी उग आई है। कई बार भेल प्रबंधन को दीवार की मरम्मत और झाड़ियां कटवाने को पत्राचार किया जा चुका है। Post navigation उत्तराखंड भर्ती घोटाले मामले में संजीव चतुर्वेदी की संपत्ति कुर्क के हुए आदेश जारी….. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एआरटीओ का किया औचक निरीक्षण, विभाग में मचा हड़कंप,,,,,,,,,