उत्तराखंड मौसम की खराबी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नहीं जा पाए बद्री – केदार , कल करेगे बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ दर्शन,,,,,, देहरादून: खराब मौसम के चलते उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पाये।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया। Post navigation उत्तराखंड नरेंद्र नगर में आज शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत,,,,,, क्या कहते हैं आपकी किस्मत की सितारे रविवार 08/10/2023