उत्तराखंड 7 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून आने के चलते रूट रहेगा डाइवर्ट,,,, देहरादून: सात अक्तूबर को एफआरआई में ये रहेगा यातायात प्लान। प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रोका जाएगा, शहर आने वाले यातायात को पंडितवाड़ी से लबली मार्केट होते हुए बल्लीवाला की ओर भेजा जाएगा।लोगों को यातायात प्लान देखकर ही घर से घंटाघर से प्रेमनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर फ्लाईओवर के ऊपर रोका जा सकता है, बल्लूपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आयोजित ऑल इंडिया पुलिस साइंस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह प्रतिभाग करने आ रहे हैं। वीवीआई के आगमन को देखते हुए इस दिन पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस ने आम निकलने की अपील की है। गृहमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया। कहा, कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना अनुमति ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने सुरक्षा बलों को सजग रहने के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, डीआईजी इंटेलिजेंस दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौजूद रहे। शाम सात बजे के बाद रिस्पना से धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रिस्पना पुल पर रोका जाएगा। धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को रिस्पना पुल से डायवर्ट किया जाएगा। छह बजे से कारगी चौक से रिस्पना की ओर आने वाले भारी वाहनों को दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ईसी रोड, बहल चौक, दिलाराम चौक,न्यू कैंट रोड से जाने व आने वाले यातायात को उक्त चौराहों पर आंशिक रूप से रोका जाएगा Post navigation उत्तराखंड मानक पूर्ण करने पर घोषित होंगे आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्धारित किये 6 इंडिकेटर्स,,,, उत्तराखंड में ITBP में नौकरी का सुनहरा अवसर, प्रदेश के 3 जिलों में भर्ती रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ, कैसे करे आवेदन,,,,,,