उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी के घर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने पहुंच कर दी जन्मदिन की बधाई,,,,, देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी। Post navigation उत्तराखंड टिहरी लोकसभा से मंत्री सुबोध उनियाल लड़ना चाहते है चुनाव, पार्टी आलाकमान की सहमति का इंतजार, क्या रानी की बढ़ेगी मुश्किलें,,,, उत्तराखंड सीएम धामी ने दिया प्रदेश की जनता को स्वच्छता का संदेश, CM ने शहीद पार्क मे झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का पैगाम,,,,,,