हरिद्वार गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर महापौर ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन कालोनी पहुँचकर जनता को जागरूक करने के साथ-साथ किया श्रमदान,,,,, हरिद्वार– नगर निगम की महापौर अनिता शर्मा द्वारा गाँधी जयंती के पूर्व दिवस में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुँचकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु श्रमदान किया!रेलवे स्टेशन हरिद्वार परिसर में महापौर की टीम द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की गयी व एकत्रित कूड़े को निस्तारित किया गया! चूने व ब्लीचिंग डालकर परिसर को स्वच्छ किया गया।महापौर महोदया द्वारा कहा गया कि हमें अपने घर के साथ साथ सार्वजनिक स्थलों, सड़को, अपनी सोसाइटी, पार्क,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए, यही आज के दिन हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को सच्ची स्वच्छाअंजलि होंगी। इस अवसर महापौर अनिता शर्मा, अधिशासी अभियंता रचना पायल, जनसम्पर्क अधिकारी देवेश गौतम, बीइंग भगीरथ टीम, सफाई निरीक्षक सुनील मालिक सफाई हवलदार शिवकुमार व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने लिया भढ-चढकर हिस्सा। Post navigation उत्तराखंड में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया ख़र्च का ब्यौरा, निजी क्षेत्र में निवेश वृद्धि के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश में वृद्धि के लिए रहेगा विशेष प्रयास,,,,,, उत्तराखंड में सरेआम महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मजनूओ की हाइवे 2 युवतियों ने की जमकर धूनाई,,,,,