आज था 2000 के नोट जमा करने का आखिरी दिन कल से आपको बाजार में नहीं दिखेगा ₹2000 का गुलाबी नोट,,,,,,, देहरादून- दो हजार का गुलाबी नोट अब एक दिन का ही मेहमान रह गया है । 30 सितंबर के बाद बैंकों में इसे बदला नहीं जा सकेगा । यदि आपके पास दो हजार का नोट है तो उसे बैंक शाखा में बदलवा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मई में दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया था । इसके लिए लोगों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया। शुरुआत में बैंकों नोट जमा कराने के लिए काफी भीड़ रही, लेकिन धीरे-धीरे लोगों का बैंक आना बंद हो गया। पेट्रोल पंपों पर भी दो हजार के नोट से लोगों ने तेल भरवाया। शुक्रवार को दून के विभिन्न बैंकों में कहीं भी कोई व्यक्ति दो हजार का नोट बदलवाने नहीं पहुंचा। हालांकि, बाजार में बीते कुछ समय से दुकानदार दो हजार का नोट नहीं ले रहे थे । कुछ ऑनलाइन कंपनियों ने भी दो हजार का नोट नहीं लेने का सर्कुलर पहले जारी कर दिया था। लीड बैंक मैनेजर संजय भाटिया ने बताया, अब नोट बदलने वाले लोगों की संख्या न के बराबर है। Post navigation धर्मानगर हरिद्वार में दिल्ली से आकर प्रेमी जोड़ा करवा रहा था अनैतिक काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश,,,,, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे रविवार 01/10/2023 आज का भविष्यफल,,,,,,