उत्तराखंड सितारगंज से देहरादून यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलटी कई यात्रियों को लगी चोट पुलिस पहुंची मौके पर,,,,,, देहरादून – लखीमपुर से देहरादून जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सितारगंज के पास एन एच 74 पर ग्राम सिसैया के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस के पलटने से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकार सितारगंज ओम प्रकाश सिंह समेत सितारगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं क्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लखीमपुर से एक बस देहरादून की ओर जा रही थी वहीं अनियंत्रित होकर सिसैया के पास पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।साथी पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। Post navigation उत्तराखंड बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी “पार्वती दास” ने ली शपथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई,,,,,,, “उत्तराखंड” देहरादून पुष्पांजलि बिल्डर फ्रॉड मामले में ED ने इस महिला को किया गिरफ्तार,,,,,