हरिद्वार के एस एम जे एन कॉलेज ने किया स्वरचित कविता प्रतियोेगिता का आयोजन, गौरव बंसल, अपराजिता एवं अंजलि ने मारी बाजी,,,,, हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. काॅलेज में हिन्दी सप्ताह के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत हिन्दी विभाग द्वारा ‘प्राकृतिक सौन्दर्य’ विषयक स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काॅलेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं गौरव बंसल, सोनिया, पायल, अर्जुन, अमित कुमार, राघव, खुशी, अपराजिता, स्नेहा, छवि, महक, सौरभ, नेहा, राधिका वर्मा, पूजा, दीपक शर्मा, साहिल, अंजली आदि ने प्रतिभाग कर हिन्दी के सम्मान व गौरव की बात करते हुए अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इस अवसर पर हिन्दी भाषा के अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रचार-प्रसार, कार्यालयी एवं प्रशासनिक उपयोगिता के सन्दर्भ में बढ़ रहीं हिन्दी के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। जिसका विश्व में भी एक अपना विशिष्ट स्थान है। Post navigation उत्तराखंड मिट्टी के ढेर की तरह ढह गई इंटर कालेज थराली की बिल्डिंग , छुट्टी के बाद गिरा बिल्डिंग का बडा हिस्सा टल गया बड़ा हादसा,,,,, प्रेमी के प्यार में पागल प्रेमिका ने भाई संग मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,,,