उत्तराखंड मिट्टी के ढेर की तरह ढह गई इंटर कालेज थराली की बिल्डिंग , छुट्टी के बाद गिरा बिल्डिंग का बडा हिस्सा टल गया बड़ा हादसा,,,,, ABPINDIANEWS,थराली- मंगलवार दोपहर थराली विकासखंड मुख्यालय के अटल आदर्श इंटर कालेज के मुख्य भवन के एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा गनीमत ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और बच्चे पठन पाठन के बाद अपने घरों को जा चुके थे तभी तक़रीबन 2 बजकर 15 मिनट पर स्कूल के मुख्य भवन का बरामदे के हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। Video Player घटना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श और लोक निर्माण विभाग के अभियंता ,तहसील प्रशासन मौक़े पर पहुंचे जहाँ और भवन के क्षतिग्रस्त भाग के निरीक्षण किया। वहीं घटना के बाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महिपाल फर्शवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गनीमत रही कि इस् घटना के समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। Video Player वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय परिसर को फिलहाल बंद कर दिया गया है और विद्यालय भवन समेत परिसर. के भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने तक छात्र छात्राओं के पठन पाठन की व्यवस्था अन्यत्र कराई जाएगी। Video Player 00:00 00:00 वहीं खंड शिक्षा अधिकारी थराली मास्टर आदर्श ने बताया कि थराली इंटर कालेज के छात्र छात्राओं के पठन पाठन की व्यवस्था फिलहाल ऑनलाइन कराई जा रही है और तहसील प्रशासन समेत भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने और सुरक्षा मानको पर खरा उतरने के बाद ही विद्यालय परिसर के अन्य भवनो मे पठन पाठन के कार्य सुचारु कराया जायेगा खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे विकासखंड मे सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित भवनो की भी जाँच की जाएगी। Post navigation उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आइए जानते है सदन मे हुए सभी महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में,,,, हरिद्वार के एस एम जे एन कॉलेज ने किया स्वरचित कविता प्रतियोेगिता का आयोजन, गौरव बंसल, अपराजिता एवं अंजलि ने मारी बाजी,,,,,