बड़ी खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आधी रात को लोगों ने महसूस किया भूकंप का तेज झटका,,,, ABPINDIANWWS, उत्तरकाशी- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आधी रात को लोगों ने महसूस किया भूकंप का तेज झटका । गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3 बजकर 49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है। Post navigation क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे सोमवार 11/09/2023 उत्तराखंड मौसम अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले चार दिन मौसम का बदले का मिजाज होगी तेज बरसात,,,,,