उत्तराखंड आज विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से पहुचा देहरादून एयरपोर्ट, परिवार में छाया मातम,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्टूबर में हो सकता है उत्तराखंड दौरा, नारायण आश्रम और आदि कैलाश के करेंगे दर्शन,,,,, उत्तराखंड में फौजी को मित्र पर भरोसा करना पड़ा भारी,दोस्त ने दगा कर फौजी मित्र को लगाई ₹8.5 लाख की चपत…..