उत्तराखंड में अगले तीन दिन यहाँ तेज बारिश होने की संभावना, आईए जानते हैं मौसम का हाल,,,,, ABPINDIANEWS, देहरादून- प्रदेशभर में बुधवार से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी। Post navigation उत्तराखंड श्रीनगर में नरभक्षी तेंदुए ने बनाया 3 साल की बच्चों को निवाला गांव में आक्रोश विभाग से की तेंदुए को मारने की मांग,,,,,, उत्तराखंड में सरकारी भूमि एवं सड़क के किनारे हुए अवैध निर्माणो के अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, सरकारी भूमि से हटेंगे सभी अवैध निर्माण,,,,,